Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडघास लेने गई महिला की खाई में गिरने से हुई मौत, SDRF...

घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से हुई मौत, SDRF ने शव किया बरामद

उत्तरकाशी। देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि धोन्तरी गांव में एक महिला घास लेने जंगल मे गयी थी परन्तु देर रात्रि होने पर भी घर नही लौटी है। उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूडी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात्रि तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच SDRF टीम द्वारा गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया।

उक्त महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतका का विवरण:- अनिता राणा पत्नी विजय सिंह राणा, उम्र- 30 वर्ष, निवासी- श्री गांव, उत्तरकाशी

SDRF टीम का विवरण

  1. HC दुर्गेश रतूडी
  2.  HC प्रदीप पंवार
  3.  का0 जसवेंद्र सिंह
  4. का0 संदीप मिश्रा
  5.  का0 श्रीकांत सिंह
  6.  इले0 जीवन सिंह
  7.  टेक0 सुलेमान त्यागी
  8.  उप0चा0 अशोक कुमार
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT