Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका से जबलपुर लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा...

अमेरिका से जबलपुर लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

मध्य प्रदेश। चीन समेत अन्य देशों में फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 से भारत भी अलर्ट हो गया है। राज्यों ने टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही पॉजिटिव आने वाले मरीज की जीनोम सिक्वेंसिंग अनिवार्य कर दी है। इस बीच अमेरिका से जबलपुर महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल कलेक्ट किया है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि जबलपुर में अमेरिका से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट 10 दिन में आएंगी। बता दें महिला अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिाला का को घर पर ही आईसोलेट कर दिया गया। अन्य परिजनों के सैंपल भी जांच में लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पांच कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड शामिल हैं। इन देशों से आने वाले लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मेलन में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही एंट्री होगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES