गाजियाबाद (हि. डिस्कवर)।
गाजियाबाद में हर बर्ष आयोजित होने वाले महाकौथिग की पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक में CDS विपिन रावत जी व अन्य वीर 12 शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया व शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति में लिए प्रार्थना की गई।
महाकौथिग की आयोजन समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय किया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भारत के प्रथम CDS स्वर्गीय विपिन रावत जी वह सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 19 दिसंबर 2021 को होने वाली महाकौथिग की मां भगवती शोभा यात्रा स्थगित की जाने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही 11वें महाकौथिग के आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की गई जिसके कार्यक्रम सम्बन्धी विवरण को सार्वजनिक किया गया।
11वें महाकौथिग मेले का विधिवत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
(शुक्रवार 24 दिसम्बर)
प्रातः10:00 हवन पूजन,
महाकौथिग उदघाटन प्रातः11:00 बजे
नंदा देवी माँ भगवती यात्रा 11:30 बजे
अपराहन 3:30 पर प्रसिद्ध कलाकारो की प्रस्तुति जिसमे लोक गायक शिव दत्त पंत, किशन महिपाल,दीपा पंत, एवं लोक गीतों एक लोक नृत्यों की प्रस्तुति।
(शनिवार 25 दिसम्बर)
प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक लोक नृत्य प्रस्तुति स्थानीय कलाकारो द्वारा
अपराहन 3:30 बजे से 4:00 बजे तक माधो सिंह भंडारी नाट्य मंचन URSM सास्कृतिक एवं कला मंच द्वारा प्रस्तुत
अपराहन 3:30 बजे से 4:बजे तक
सायं 4:00 बजे से 7:30 बजे तक
प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा, अनिशा, पंकज पांडे द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति।
(रविवार 26 दिसम्बर)
प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक उत्तराखंड लोक कला प्रदर्शन
(स्थानीय कलाकारों द्वारा)
सायं 3:30 बजे से 7:30 बजे तक
प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान युवा लोक गायक रोहित चौहान ,हेमा भैसोड़ा एवं लोकनृत्य प्रस्तुति उत्तराखंड रॉक सास्कृतिक कला मंच दिल्ली,द्वाराहाट (निर्देशक दीप चंद्रा)
रात्रि 7:30 बजे से 8:00 बजे तक पुरस्कार वितरण व मेला समापन होगा।
आज के कार्यक्रम मे मंचासीन अतिथि देवेंद्र बिष्ट, डी एस रावत, विमला रावत,चंदन गुसाईं, शशि धस्माना,आदित्य घिल्डियाल,इंदिरा चौधरी, सुनीता ध्यानी, आनन्द रौथाण, नरेंद्र बिष्ट, ममता तिवारी, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट , जी आदि उपस्थित रहे।

