Monday, October 20, 2025
Homeफीचर लेखक्या मुन्ना चौहान भाजपा में मंत्री और प्रीतम सिंह बन पाएंगे कांग्रेस...

क्या मुन्ना चौहान भाजपा में मंत्री और प्रीतम सिंह बन पाएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष?

(भारत सिंह चौहान)

उत्तराखंड सरकार में पांच मंत्रियों के पद रिक्त है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, दूसरी ओर कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में बैठकों के दौर चल रहे हैं पूर्व में भले ही चकराता के विधायक प्रीतम सिंह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं परंतु उसके बावजूद प्रीतम सिंह के संगठनात्मक समर्पण के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर के चर्चाओं का बाजार गर्म है।

प्रदेश की राजनीति में चकराता के विधायक प्रीतम सिंह और विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान अच्छा खासा दखल रहता है। सदन के अंदर जब भी दोनों नेता प्रदेश के समस्याओं के समाधान के लिए खड़े होते हैं तो उनके बातों को सदन में और शासन प्रशासन में तबज्जो दी जाती है।

कांग्रेस पार्टी के अंदर संगठनात्मक अनुभव कि यदि बात करें तो प्रीतम सिंह कांग्रेस पार्टी के अंदर यूथ कांग्रेस से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और केंद्रीय चुनाव संचालन समिति के सदस्य तक अनेक पदों का सक्रियता से निर्वहन किया। उधर राजनीति के रूप में भी ब्लॉक प्रमुख से लेकर 6 बार विधायक, कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष तक उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है। और अब पुनः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के दौड़ में कांग्रेस के गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और कुछ अन्य नाम भी शामिल है।

उधर यदि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान की बात करें तो उन्हें भी राजनीति का ब्लॉक प्रमुख से लेकर पांच बार विधायक रहने का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपनी प्रखर विधा और संघर्ष के बल पर अपना राजनीतिक आधार तैयार किया है।
एक नहीं बल्कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और विचारधाराओं का अनुभव होने के बावजूद वह लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भी रहे। विधानसभा की अनेक समितियां के सभापति भी रहे, सदन के अंदर प्रदेश के हित में उन्होंने अपनी बातों को प्रखरता के साथ हर समय प्रस्तुत किया, हो सकता है कि उससे पार्टी को असहज होना पड़ा, परंतु प्रदेश के हित में अपने स्वभाव के अनुकूल मुन्ना सिंह चौहान अपनी बात को रखने में कभी भी पीछे नहीं रहे।
अब बात आती है की सरकार में पांच मंत्रियों के पद रिक्त है। जिसमें विशेष कर संसदीय कार्य मंत्री का पद भी रिक्त है क्या सरकार संसदीय कार्य के अच्छे ज्ञाता होने के बावजूद मुन्ना सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा? या फिर वह केवल विधायक के रूप में ही पांचवीं बार भी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES