Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तराखंडऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने मनाया तो मान गए हड़ताली...

ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने मनाया तो मान गए हड़ताली ऊर्जा निगम कर्मचारी।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी ने, अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) कर्मियों की हड़ताल के सम्बंध में कर्मचारी संगठनों से वार्ता की। कर्मचारी संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। वार्ता के दौरान कही बिंदुओं पर सहमति बनी एवं अन्य बिंदुओं पर ऊर्जा मंत्री ने समय मंगाकर जल्द ही समाधान करने निर्णय लिया।

ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने मनाया तो मान गए हड़ताली ऊर्जा निगम कर्मचारी।

बैठक में उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश हित में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वत किया कि उनकी जायज मांगों का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। एवं जो अन्य मांगे है, उनके समाधान के लिए शासन स्तर पर कमेटी बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। मा० मंत्री जी द्वारा कर्मचारी संगठनों से इन मांगों के समाधान के लिए एक माह का समय देने का अनुरोध किया, जिस पर सभी कर्मचारी सहमत हुए एवं हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया।

ऊर्जा मंत्री द्वारा ने कहा सभी कर्मचारी परिवार के सदस्य की भांति है एवं इस प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने मोर्चे की सभी मांगो को स्वीकार करने के लिए मा० मंत्री जी का आभार प्रकट किया एवं हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

बैठक में निदेशक ऊर्जा (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) दीपक रावत, पूर्व निदेशक नीरज खैरवाल , उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES