Sunday, April 27, 2025
HomeUncategorizedपूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती। और ये बात बिल्कुल सच है! सेब में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विभिन्न प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे दिन में कुछ ऐसे समय भी होते हैं, जब सेब का सेवन नहीं करना चाहिए?  इसका नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि पूरे दिन में कौन से समय ऐसे होते हैं जब सेब खाने से बचना चाहिए..

रात को सोने से पहले
रात को सेब खाने से पेट भारी पड़ सकता है और नींद खराब हो सकती है। सेब में शक्कर और फ्रूक्टोज होता है जो आपके शरीर को सक्रिय बनाए रखता है। इससे नींद आने में दिक्कत होती है। सेब में उच्च फाइबर होता है। रात को खाने से कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। गर्म दूध के साथ सेब खाने से पेट भारी पड़ सकता है जिससे नींद खराब होगी। सेब एसिडिटी पैदा कर सकता है जो रात को एसिडिटी और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

खाना खाने के तुरंत बाद
सेब खाने से पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। सेब में उच्च मात्रा में फ्रूक्टोज और शक्कर होता है। भोजन के बाद तुरंत इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। सेब का एसिड भोजन के पाचन को धीमा कर सकता है और अपच का कारण बन सकता है। इसलिए, खाना खाने के कम से कम 1-2 घंटे बाद ही सेब का सेवन करना चाहिए। यह पाचन तंत्र के लिए बेहतर होगा।

शाम को
शाम को सेब खाने से रात में पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शाम को सेब में मौजूद शक्कर और फ्रूक्टोज आपकी नींद बिगाड़ सकता है। ये आपको सक्रिय बनाए रखता है। शाम को सेब खाने से एसिडिटी, गैस या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES