Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तराखंडपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ समेत ऊंची...

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हई है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। कल रात हुई बर्फबारी के चलते बद्रीनाथ धाम में दो इंच से अधिक बर्फ जम गईं है। बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। वहीं बदरीनाथ धाम में कड़के की ठंड पड़ रही है। यहां आए यात्री इस बर्फबारी से बेहद उत्साहित हैं।

मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गहरे बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम यह बदला मिजाज  शुक्रवार शाम तक बना रहता है। बता दें कि बीते रोज दोपहर बाद बदरीनाथ धाम के आसपास और ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। जबकि अन्य पहाड़ी जनपदों में दिनभर बादल छाये रहे।

देहरादून में भी दोपहर दो बजे तक हल्की धूप खिली रही। उनके बाद बादल छाने से शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई। मसरी में बादल छाये रहने से सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री तक 25.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.2 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी की माल रोड पर सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड से शैलानियों की संख्या कम होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन जनपदों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। अन्य जनपदों में बादल छाये रहे से लेकर हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES