Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, राज्य के सात जिलों में भारी...

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, राज्य के सात जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल। प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। ऊंची चोटियों समेत लाहौल-स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है। प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के सात जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 11 से 13 जनवरी तक अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान निचले व मैदानी भागों में बारिश, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर  जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सिरमौर के कुछ भागों में भी अलर्ट जारी हुआ है। 10 जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, आज भी शिमला समेत अन्य भागों में सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। बर्फबारी शुरू होते ही लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से पर्यटकों को खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें व जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करें।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.3, सुंदरनगर 6.1, भुंतर 6.0, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.0, नाहन 7.3, केलांग माइनस 1.8, पालमपुर 10.0, सोलन 6.0, मनाली 6.0, कांगड़ा 8.9, मंडी 6.1, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 7.7, चंबा 8.7, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 8.7, कुकुमसेरी 0.3 , नारकंडा 6.0, कसौली 12.5, रिकांगपिओ 5.5, सेऊबाग 6.5, धौलाकुआं 6.5, बरठीं 6.8, पांवटा साहिब 6.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES