Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडएक बार फिर उत्तराखंड में करवट बदल सकता है मौसम, देहरादून समेत...

एक बार फिर उत्तराखंड में करवट बदल सकता है मौसम, देहरादून समेत सात जनपदों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम करवट बदल सकता है। मंगलवार सुबह से देहरादून समेत सात जनपदों में हल्की वर्षा होने और गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमक सकती है। रुप्रद्रयाग व चमोली जनपदों के ऊंचे इलाकों में सोमवार शाम से घने बादल छाये रहे। सोमवार को देहरादून जटख धूप खिली रही।

इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी का अधिकतम तपमान 24.4 व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES