Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडप्रदेशभर में मौसम ने बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच तापमान में...

प्रदेशभर में मौसम ने बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच तापमान में आयी गिरावट, बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन में धूप से राहत है, लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। जिससे सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन मैदानों में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रह सकते हैं। इस कारण हल्की वर्षा-बर्फबारी होने की संभावना है।

प्रदेश में जनवरी का पहला पखवाड़ा शुष्क रहने के बाद बीते कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद बढ़ी है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी बढ़ गई है। हालांकि, सुबह-शाम पाला और कोहरा जरूर परेशानी बढ़ा रहा है। जिससे सफर खतरनाक बना हुआ है।

बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहने की उम्मीद है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES