Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडसूचना विभाग में पदोन्नति पर उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ में खुशी की...

सूचना विभाग में पदोन्नति पर उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ में खुशी की लहर।

देहरादून (हि.डिस्कवर)

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तैनात कार्मिकों के आज पदोन्नति के आदेश जारी कर दिये गये है। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी एवं महामंत्री सुरेश भट्ट ने सभी पदोन्न कार्मिकों को उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की तरफ से बधाई दी है।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि कार्मिकों के प्रति महानिदेशक सूचना का हमेशा ही सकारात्मक दृष्टिकोण रहा है। विभाग के कार्मिक काफी लम्बे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, जिस पर आज महानिदेशक सूचना द्वारा आदेश जारी कर दिये गये है। भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ द्वारा समय-समय पर महानिदेशक सूचना से भेंट कर कार्मिक हितों में जो भी ज्ञापन दिये गये है, उन पर महानिदेशक सूचना द्वारा सकारात्मक आवश्वासन दिया गया है। महानिदेशक सूचना के पदभार ग्रहण करने के बाद से अभी तक विभाग में डेढ़ दर्जन से अधिक कार्मिकों का प्रमोशन हो चुका है।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा विभाग के अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक सहित अन्य सभी अधिकारीगणो का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, संगठन मंत्री चेतन पाण्डेय, अंकित चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीवान, संयोजक प्रमोद तिवारी, प्रचार मंत्री बाहदुर सिंह कन्याल सहित सभी पदाधिकारियों ने पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई दी है।
पदोन्नत हुए कार्मिकों में अतुल उप्रेती को वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जबकि  कैलाश रावत, विजय रावत, गोपाल सिंह, प्रदीप असवाल, अरूण कुमार, मोहम्मद दिलशाद, श्रीमती विदिशा नेगी, श्रीमती माधुरी, विपिन चन्द्र, मुकेश कुमार, श्रीमती पारूल चौधरी, श्रीमती संतोषी नेगी, राजवीर सिंह भण्डारी को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पदोन्नति दी गई है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES