Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखंडविधान सभा अध्यक्ष की पुत्री निमिका की सगाई रस्म में शामिल हुई...

विधान सभा अध्यक्ष की पुत्री निमिका की सगाई रस्म में शामिल हुई वीवीआईपी हस्तियां।

देहरादून 22 नवंबर(हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल की सुपुत्री निमिका अग्रवाल का सगाई समारोह आज रमाडा होटल चकराता रोड, देहरादून में संपन्न हुआ। समारोह के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल, देशभर के विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं विधायकगण व कई अति विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।,, इस अवसर पर सभी विशिष्ठ आतिथियों ने नवदंपति को अपना आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर सगाई को यादगार बनाने के लिए नव दम्पति ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

ज्ञात हो कि विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल हमेशा पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश देते आए हैं उनका मानना है कि हर धार्मिक अनुष्ठान एवं पावन पर्व पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए उन्होंने उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपनी सुपुत्री निमिका एवं ऋषभ के सगाई समारोह में भी पौधारोपण कर उस परंपरा का निर्वहन किया।इस अवसर पर नवदंपति द्वारा 31 ज़रूरतमंद पर्यावरण मित्रों को राशन की सामग्री भी वितरित की गई।

कोरोना संक्रमण के चलते सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष की सुपुत्री के सगाई समारोह में सीमित अतिथियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी अतिथि सेनीटाइज होकर समारोह स्थल पर पहुंचे।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, सांसद महारानी राज लक्ष्मी शाह, वन मंत्री हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिर्दयेश, महिला विकास मंत्री रेखा आर्य, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान सहित कई अन्य मंत्री गण विधायक गण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने दिया निमिका को आशीर्वाद

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किशन नगर चौक स्थित एक स्थानीय होटल में विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल की पुत्री निमिका की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने निमिका को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सतपाल महाराज सपत्नीक पहुंचे, दिया आशीर्वाद 

उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत आज विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल की सुपुत्री निमिका की सगाई में शामिल हुए। श्री महाराज ने निमिका और उनके मंगेतर ऋषभ को आर्शीवाद देते हुए शुभकामनाएं दी।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES