नई दिल्ली/देहरादून (हि. डिस्कवर)
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान विधान सभा अध्यक्ष श्रीमति ऋतु खंडूरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में वर्षों से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर उन्हें को पत्र सौंपा।
बाद में ऋतु खंडूरी ने सोशल साइट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही कोटद्वार में सेंट्रल स्कूल खोले जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञात हो कि विधान सभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय जनता ने श्रीमति ऋतु खंडूरी के समक्ष केंद्रीय विद्यालय सम्बन्धी मांग प्रमुखता से उठाई थी, जिस पर मात्र कुछ ही दिनों के कार्यकाल में ऋतु खंडूरी ने इस बिषय को प्रमुखता से लेते हुए आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्रीय जनता का विश्वास अर्जित करने की भरपूर कोशिश की है।

