Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन के चलते गरुड़ चट्टी में रोकी गई...

ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन के चलते गरुड़ चट्टी में रोकी गई वाहनों की आवाजाही

ऋषिकेश। ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोकी दी गई है। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हो रही है। हाईवे के भी बार-बार बाधित होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

सोमवार को थाना क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया है। जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। बीन नदी में पानी का बहाव अभी भी तेज बना हुआ है, जिससे आवागमन बंद है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES