Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedवंदे भारत ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, 52 सेकेंड में 100किमी...

वंदे भारत ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, 52 सेकेंड में 100किमी की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी

नई दिल्ली । तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। आपको बता दें कि भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए तैयार है।

ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।

उन्होंने आगे कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2. 9 है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES