
कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास आज सम्पूर्ण देश साथ-साथ उत्तराखण्ड में भी किया गया। जनपद देहरादून के अन्तर्गत 05 चिकित्सा ईकाईयों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पूर्वाभ्यास की गतिविधि सफलतापूर्वक की गई। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए नामित राज्य नोडल अधिकारी एवं मिशन निदेशक एन०एच०एम०, श्रीमति सोनिका ने पूर्वाभ्यास (ड्राईरन) के पूर्ण होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड में यह गतिविधि देहरादून में क्रमशः महात्मा गांधी शताब्दी चिकित्सालय, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र खुडबुडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानियावाला, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय भोगपुर एवं रानीपोखरी में आज प्रातः 09 बजे से आरम्भ की गई तथा इस दौरान सभी 05 चिकित्सा ईकाई पर कुल 123 हैल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष पूर्वाभ्यास के दौरान कुल 121 हैल्थ केयर वर्कर्स को टीकाकरण दिया गया। टीकाकरण से पूर्व सभी लाभार्थियों को उनके मोबाईल पर 1. एस०एम०एस० द्वारा सूचित किया गया था।
डॉ0 नैथानी ने पूर्वाभ्यास के उपरान्त स्टेट टास्क फोर्स को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है जिसके अनुसार पूर्वाभ्यास को सफल अभियान बताते हुए अवगत कराया गया कि राज्य में कोविड़- 19 वैक्सीनेशन पूर्ण करने की आवश्यक तैयारियां कर ली गयी हैं, लेकिन अन्य जनपदों में भी इस प्रकार के पूर्वाभ्यास की गतिविधि को किया जाना आवश्यक होगा ताकि रियल टाईम पर होने वाला वैक्सीनेशन निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण किया जा सके।
