Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड की नई खेल नीति कल आयेगी, खिलाड़ियों के हित के लिए...

उत्तराखंड की नई खेल नीति कल आयेगी, खिलाड़ियों के हित के लिए होंगे कई प्रावधान।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड को बने 21 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज तक भी राज्य की अपनी खेल नीति नहीं है। 21 साल का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, कल राज्य को उसकी खेल नीति मिलने जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 23 नवंबर को कैबिनेट में खेल नीति को मंजूरी दी जाएगी । खेल नीति में हमने हर बात का ध्यान रखा है।

राज्य की नई खेल नीति में राज्य के खिलाड़ियों के हित के लिए कई प्रावधान होंगे। इसमें आरक्षण से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस डाइट, आवास, प्रोत्साहन और पुरस्कार में नई व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखंड सरकार की नई खेल नीति के प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया है।

खिलाड़ियों के हित के लिए होंगे कई प्रावधान
राज्य की नई खेल नीति में राज्य के खिलाड़ियों के हित के लिए कई प्रावधान होंगे। इसमें आरक्षण से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस डाइट, आवास, प्रोत्साहन और पुरस्कार में नई व्यवस्था की जाएगी।

महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES