Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड चीता पुलिस बनेगी स्मार्ट, मिलेंगे खास उपकरण।

उत्तराखंड चीता पुलिस बनेगी स्मार्ट, मिलेंगे खास उपकरण।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

सिटी पैट्रोल यूनिट की तर्ज पर चीता पुलिस को स्मार्ट बनाये जाने, उनकी कार्य क्षमता एवं दक्षता को बढ़ाये जाने के लिए उनकी वर्दी में अतिरिक्त उपकरण जैसे- बाॅडी ऑन कैमरा, मल्टीपल बैल्ट, शाॅर्ट रेन्ज आर्म्स आदि लगाये जाने का निर्णय लिया गया है।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद देहरादून के 120 पुरूष आरक्षी एवं 30 महिला आरिक्षयों को उपरोक्त उपकरणों के साथ एक माह का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षित चीता पुलिस का तीन माह का ड्यूटी चार्ट बनाकर ड्यूटी लगायी जाएगी, जिसमें चीता पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का समय एवं कार्य क्षमता के साथ-साथ आम जनमानस में उनकी छवि का आंकलन किया जाएगा। तीन माह के पश्चात उनका रोटेशन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आम जन द्वारा की गयी शिकायत, सड़क दुर्घटना, एमरजेन्सी काॅल, आपदा एवं डायल 112 पर आने वाली सूचनाओं पर फस्ट रिस्पांस हेतु चीता पुलिस को घटनास्थल/मौके पर भेजा जाता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES