Friday, August 22, 2025
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, बूथ सत्यापन अभियान से 2...

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, बूथ सत्यापन अभियान से 2 लाख 35 हजार 935 लाख कार्यकर्ता किये सक्रिय, श्रीनगर ,अल्मोड़ा में जन आशीर्वाद रैली की तैयारियां पूरी।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मिशन 2022 की तैयारियों को देखते हुए संगठन के द्वारा चलाये जा रहे बूथ सत्यापन अभियान कार्यक्रम के तहत जिसमें 235,935 लाख कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मदन कौशिक ने जारी बयांन में कहा कि प्रदेश भर में 2750 वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के कुल 11235 बुथों पर जाकर 21 सदस्यीय बूथ समिति का सत्यापन किया गया व प्रत्येक बूथ पर सत्यापन का कार्य सम्पन्न हुआ है।

उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन अभियान के बाद 5 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुख और पन्ना प्रमुख टोली का गठन कर सितम्बर माह में बूथ समितियों का विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में घोषित कार्यक्रमों पर आगे बढ़ रहे है। शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद रैली की पूर्ण तैयारी हो चुकी है व 6 सितम्बर को अल्मोड़ा में होने वाली जन आशीर्वाद रैली की तैयारियां चल रही है और इसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गयी है।

मदन कौशिक ने कहा कि शीघ्र ही 2300 से अधिक शक्ति केंद्रों के साथ वर्चुअल संवाद महामंत्री संगठन या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। 4 सितंबर को प्रदेश की सोशल मीडिया की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी श्री अमित मालवीय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अपने कार्यों और जनता से संवाद के चलते बूथ स्तर तक जनता से संवाद कायम कर चुका है और निश्चित रूप से 2022 में पार्टी को बड़ी जीत हासिल हो रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES