Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड भाजपा विधायक ने फिर खोला मोर्चा, कहा- आरोप झूठे निकले तो...

उत्तराखंड भाजपा विधायक ने फिर खोला मोर्चा, कहा- आरोप झूठे निकले तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

●भाजपा विधायक ने फिर टनकपुर जौलजीवी सड़क मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

कुछ दिन शांत रहने के बाद लोहाघाट के भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल ने टनकपुर जौलजीबी सड़क के मामले में फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि सड़क परियोजना के मामले में उनके लगाए आरोप झूठे साबित हुए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

फर्त्याल इस मामले को विधानसभा में उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर उन्होंने मीडियाकर्मियों से परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि कंसलटेंट एजेंसी ने बगैर साइट पर जाए डीपीआर तैयार कर दी।

पर्वतीय क्षेत्रों में प्रति किमी हिल कटिंग की लागत 70 से 80 लाख रुपये है। लेकिन इस प्रोजेक्ट में करीब साढ़े 23 किमी सड़क काटने में करीब 82 करोड़ रुपये खर्च दिए गए। उन्होंने दावा किया कि इतनी राशि में करीब 100 किमी सड़क काटी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए इस भ्रष्टाचार की शिकायत उन्होंने की। इसमें जांच का आश्वासन उन्हें दिया गया था, लेकिन जांच नहीं हो पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री, सचिव लोनिवि, विभाग प्रमुख और कुमाऊं मंडल के अधिकारी को पत्र लिखकर फिर जांच कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि डीपीआर में अत्यधिक लागत तय करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES