Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की मुख्य सचिव एसएस संधू और...

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की मुख्य सचिव एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार के साथ बैठक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मुख्य सचिव एसएस संधू एवं डीजीपी अशोक कुमार के साथ संयुक्त रुप से बैठक की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विषयों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेंद्य कानून व्यवस्था सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें. पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे, शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं शासन के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बातचीत की। विशेष तौर पर अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES