Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडपंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में हुआ जमकर हंगामा, आपस में...

पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में हुआ जमकर हंगामा, आपस में भिड़े दो पक्षों में कई लोग हुए चोटिलें

रुद्रपुर। रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे को देख पंजाबी सिंगर ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। इसको शहर के ही एक व्यक्ति ने आयोजित किया था। जैसे ही पंजाबी सिंगर के आने की खबर आसपास के लोगों को मिली तो होटल में भीड़ उमड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के समर्थकों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए हमला कर दिया, जिससे कार्यक्रम में पहुंचे कुछ लोग चोटिल हो गए। इस दौरान पंजाबी गायक कार्यक्रम छोड़कर बाथरूम में जा छिपे और अपनी जान बचाई। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर व रम्पुरा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरि पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES