Sunday, July 13, 2025
Homeदेश-प्रदेशकेंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान। डॉ. निशंक...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान। डॉ. निशंक ने कोरोना यौद्धाओं को समर्पित किया यह सम्मान।

नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)।

नीदरलैंड हॉलैंड में आयोजित विश्व भर के 110 प्रतिनिधियों की वर्चुअल बैठक में देश के शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का नाम “अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पुरस्कार” के लिए नामित हुआ। यह सम्मान डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” को आगामी गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि इंस्टीटूट वर्ल्ड वाइड द्वारा प्रदत्त किया जाएगा।

सम्मान की घोषणा की जानकारी प्राप्त होने पर डॉ. निशंक ने विश्व भर के प्रतिनिधियों व महर्षि इंस्टिट्यूट वर्ल्ड वाइड का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कोरोना काल का यह सम्मान वह उन कोरोना यौद्धाओं को समर्पित करते हैं जो कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए दूसरों की जान बचा रहे हैं। डॉ. निशंक ने कहा कि वे भी कोरोना बीमारी से हाल ही में निजात पाकर लौटे हैं व इस दौरान उन्होंने कोरोना यौद्धाओं की दिन रात सेवाओं का बारीकी से आंकलन किया है।

ज्ञात हो कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री  डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को यह सम्मान उनकी लेखन प्रतिभा, सामाजिक योगदान व मानवता की उत्कृष्ठ सेवा के लिये दिया जा रहा है।  डॉ. निशंक ने लेखन के क्षेत्र में अब तक लगभग 100 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उन पर दो दर्जन से अधिक शोधार्थियों ने शोध किया है व इससे पूर्व वे पूरी दुनिया के लगभग 15 देशों में विभिन्न सम्मान पा चुके हैं।

उनकी बनाई गई शिक्षा नीति को जहाँ कैम्ब्रिज व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बेहतरीन बताया है वहीं दुनिया के 50 देशो के लोगों द्वारा उनकी शिक्षा न्यूटी को गुणवक्तापरख, नवाचार युक्त, व्यवहारिक प्रद्योगिकीयुक्त व समावेशी शिक्षा नीति बनाने हेतु शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ उसकी खुलकर प्रशंसा भी की है।

गुरु पूर्णिमा को मिलने वाले इस सम्मान के लिए उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर व हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुभकामनाएं दी हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES