Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक...

पौड़ी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

पौड़ी। खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  बताया जा रहा है कि वाहन में दो लोग सवार थे। चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन को काटकर घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

बताया कि हादसे में वाहन चालक श्रीनगर निवासी देवेंद्र सिंह (28) पुत्र छोंदाड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिहारी ठेकेदार सरवर सरवर पुत्र जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के मदद से उसे जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES