Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedदो व्यक्तियों ने एक युवती को वेब सीरीज में मुख्य रोल देने...

दो व्यक्तियों ने एक युवती को वेब सीरीज में मुख्य रोल देने का लालच देकर बनाए अप्राकृतिक संबंध

विकासनगर। देहरादून जिले की विकासनगर कोतवाली के तहत डाकपत्थर में दो व्यक्तियों ने एक युवती को वेब सीरीज में मुख्य रोल देने और पैसे का लालच देकर छेड़छाड़ की है। आरोपितों ने युवती के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पीड़ित युवती की तहरीर पर जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़, अप्राकृतिक कृत्य, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज किया है

बीते दो नवंबर को आरोपित ज्ञान सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर वेब सीरीज बनाने के संबंध में एक पोस्ट डाली और रोल के इच्छुक लोगों को संपर्क करने को कहा। उक्त पोस्ट को देख क्षेत्र की एक युवती उनके झांसे में आ गई। युवती का आरोप है कि आरोपित ज्ञान सिंह व पंजाब सिंह उसे झूला पुल डाकपत्थर में ले गए। पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर पहले छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना दारोगा नीमा रावत कर रही हैं। पुलिस की ओर से आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES