Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedसतपुली कुल्हाड़ बैंड दुर्घटना में दो की मौत एक घायल व गोपेश्वर...

सतपुली कुल्हाड़ बैंड दुर्घटना में दो की मौत एक घायल व गोपेश्वर दो की मौत 11 घायल

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) 11 फरवरी 2019 (हि. डिस्कवर)

सतपुली कोटद्वार राष्ट्रीय मार्ग संख्या 543 पर लगभग 1:00 बजे थाना सतपुली से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना लैंसडाउन क्षेत्र अंतर्गत बैरगांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। जिसमें सवार तीन व्यक्तियों में से दो की घटना स्थल में ही मृत्यु हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कोटद्वार अस्पताल भर्ती करवाया गया है जबकि दूसरी घटना में चमोली जिले के गोपेश्वर बाईपास रोड पर वृद्धाश्रम के समीप मैक्स कार संख्या यू.के.07 टी.एस./1317 के दुर्घटनाग्रस्त होने से मैक्स में सवार 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी और 11 गम्भीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है!

सतपुली से वरिष्ठ पत्रकार गणेश काला व अड्वेंचर व्यवसायी मनीष जोशी से प्राप्त सूचना के अनुसार जैसे ही थाना सतपुली को दुर्घटना की जानकारी प्राप्त हुई तत्काल थाना सतपुली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर थाना लैंसडौन पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू प्रारम्भ किया गया। मनीष जोशी ने बताया कि वे पौड़ी सतपुली कोटद्वार मार्ग से जब देहरादून लौट रहे थे तब उन्होंने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अपनी आँखों से देखा जहाँ स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मी बेहद कठिन पहाड़ी ढाल से नीचे उतर रहे थे! दुर्घटनाग्रस्त वाहन UK 15 A 7131 हुंडई ईऑन में कुल 3 व्यक्ति सवार थे जिनमें से विक्रम पुत्र स्वर्गीय देव सिंह निवासी बांजकोट चाकीसैण व बलवंत सिंह निवासी धूलेथ की मौके मृत्यु हो गई जबकि शेखर पुत्र देव सिंह निवासी बांझकोट घायल है, जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोटद्वार अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटना का कारण तीव्र मोड़ पर वाहन चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण ना रख पाने के कारण वाहन खाई में गिर जाना प्रकाश में आया है। वाहन लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी में सतपुली के समीप एवं जनपद चमोली में गोपेश्वर के निकट हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES