Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedश्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक...

श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सात लोगों की मौत

पंजाब। देर रात करीब डेढ़ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गुरु रविदास के पवित्र स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सात की मौत हो गई। हादसा खुरालगढ़ मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार वैसाखी के मौके पर संगत श्री खुरालगढ़ साहिब से चरणछोह गंगा पैदल दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों में राहुल (25), सुदेश पाल (48), रामो (15), गीता देवी (40), उन्नति (16) शामिल हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES