Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडबर्षों से मलाईदार स्थानों पर बैठे 34 पीडब्लूडी इंजीनियर्स का सीमांत क्षेत्रों...

बर्षों से मलाईदार स्थानों पर बैठे 34 पीडब्लूडी इंजीनियर्स का सीमांत क्षेत्रों में तबादले। लोक निर्माण विभाग में मचा हड़कंप।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

विगत 31 अगस्त को देर रात पीडब्लूडी अधिकारियों के स्थानांतरण की लिस्ट जारी होते ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। देर रात से ही ये अधिकारी अपने मातहतो के  राजनीतिक कनेक्शन, पत्रकार कनेक्शन और उच्च अधिकारी कनेक्शन ढूंढने पर एक दूसरे के फोन घनघानाते रहे लेकिन इस बार ट्रांसफर रुकवाने के उनके ये समस्त कनेक्शन फेल होते दिखाई दे रहे हैं।

ज्ञात हो कि विगत दिनों  राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रानी पोखरी पुल के बह जाने व थानों सड़क मार्ग, नरेंद्र नगर टिहरी राष्ट्रीय राज मार्ग में कद्दूखाल के समीप सड़क बह जाने, पुरोला यमुना घाटी में घटिया सड़क निर्माण सहित राष्ट्रीय राज मार्गों व राज्यीय मार्गों के खस्ताहाल देखते हुए लोकनिर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज खासे नाराज नजर आते दिखाई दिये थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी थी। जिसका असर आखिर दिखने को मिला और 34 अभियंताओं का झटके में मैदान व आरामदायक स्थानों से अति दुर्गम क्षेत्रो में स्थानांतरण किया गया।

यह स्थानांतरण विभागीय मंत्री की संस्तुति पर किया गया या फिर मुख्यमंत्री की संस्तुति पर, यह कहना सम्भव नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि इन स्थानांतरण ने बता दिया है कि यह सरकार किसी को भी बख्शने के कतई मूड में नहीं है।

जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें 1-अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का ट्रांसफर हरिद्वार से पीडब्लूडी निर्माण खंड पौड़ी में किया गया है।

2-अधिशासी अभियंता ओमपाल सिंह को एनएच डोईवाला से प्रांतीय खंड पीडब्लूडी पिथौरागढ़ किया गया है।

3-अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस पीडब्लूडी रुद्रप्रयाग से निर्माण खंड पुरोला किया गया है।

4-अधिशासी अभियंता प्रवीन बहुखंडी पीडब्लूडी लक्सर से मुख़्य अभियंता कार्यालय पौड़ी किया गया है।

5-अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार निर्माण खंड अल्मोड़ा से पीडब्लुडी कर्णप्रयाग किया गया है।

6-अधिशासी अभियंता मनोज दास, प्रांतीय खंड रुद्रपुर से पीडब्लूडी चिन्यालीसौड़ ट्रांसफर किया गया गया है।

7-अधिशासी अभियंता राजकुमार निर्माण खंड पीडब्लूडी पोखरी से पीडब्लूडी बेरीनाग किया गया है।

8-अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार का ट्रांसफर पुरोला से पीडब्लूडी रुद्रप्रयाग किया गया है।

9-अधिशासी अभियंता विनोद कुमार सिन्हा पीडब्लूडी बेरीनाग से ट्रांसफर पीडब्लूडी अल्मोड़ा किया गया है।

10-अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा का ट्रांसफर बड़कोट से उत्तरकाशी से पीडब्लूडी पोखरी किया गया है।

11- नवनीत कुमार सहायक अभियंता का ट्रांसफर गैरसैंण से देहरादून किया गया है।

12-अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार अधिशासी अभियंता का ट्रांसफर उत्तरकाशी से हरिद्वार किया गया है।

13-अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून से ट्रांसफर एनएच डोईवाला किया गया है।

14-अधिशासी अभियंता मूलचंद मुख्य अभियंता कार्यालय अल्मोड़ा से ट्रांसफर पीडब्लूडी बड़कोट किया गया है।

15-अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार का ट्रांसफर पीडब्लूडी पौड़ी से पीडब्लूडी ऋषिकेश किया गया है।

16-अधिशासी अभियंता उमेश चंद बहुगुणा का ट्रांसफर खटीमा से पीडब्लूडी लोहाघाट किया गया है।

17-अधिशासी अभियंता मोहन चन्द्र का ट्रांसफर पीडब्लूडी लोहाघाट से खटीमा किया गया है।

18-सहायक अभियंता सन्तन सिंह का ट्रांसफर पीडब्लूडी बैजरो से पौड़ी किया गया है।

19-सहायक अभियंता भुवन चन्द्र भंडारी का ट्रांसफर निर्माण खंड रामनगर से पीडब्लूडी बैजरो किया गया है।

20-सहायक अभियंता रविंद्र कुमार का ट्रांसफर पीडब्लूडी गोपेश्वर से पीडब्लूडी टिहरी किया गया है।

21-अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार का ट्रांसफर पीडब्लूडी रामनगर से पीडब्लुडी रानीखेत किया गया है।

22-अधिशासी अभियंता कुंवर सिंह असवाल का ट्रांसफर प्रमुख कार्यालय देहरादून से एनएच रुद्रप्रयाग किया गया है।

23-अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का ट्रांसफर एनएच रुद्रप्रयाग से पीडब्लूडी देहरादून किया गया है।

24-अधिशासी अभियंता अजय काला का ट्रांसफर प्रमुख कार्यालय देहरादून से पीडब्ल्यूडी थराली किया गया है।

25-अधिशासी अभियंता सतवीर सिंह का ट्रांसफर पीडब्लूडी थराली से लक्सर किया गया है।

26-अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र पंत का ट्रांसफर पीडब्लूडी पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा किया गया है।

27 अधिशासी अभियंता कलम सिंह नेगी का ट्रांसफर टिहरी से पीडब्लूडी रामनगर किया गया है।

28-अधिशासी अभियंता राज्यवर्धन तिवारी का ट्रांसफर PMGSY से पीडब्लूडी भटवाड़ी किया गया है।

29- अधिशासी अभियंता किशन चंद आर्य PMGSY अल्मोड़ा से रुद्रपुर।

30- अधिशासी अभियंता राजेन्द्र सिंह खत्री पीडब्ल्यूडी भटवाड़ी से नरेंद्र नगर।

31- अधिशासी अभियंता एल डी मलेथा पीडब्लूडी लोहाघाट से रानीखेत।

32-अधिशासी अभियन्ता आरिफ खान पीडब्ल्यूडी नरेंद्र से लोहाघाट।

33- अधिशासी अभियन्ता राज्यवर्द्धन तिवारी पीडब्ल्यूडी टिहरी से भटवाड़ी।

34- अधिशासी अभियंता मोहन चंद जोशी पीडब्ल्यूडी अल्मोड़ा से रानीखेत से हल्द्वानी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES