Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडजॉइनिंग के बाद भी स्थानांतरण निरस्त। शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने जारी...

जॉइनिंग के बाद भी स्थानांतरण निरस्त। शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए आदेश।

यह सचमुच शिक्षा प्रणाली के बेहद करप्ट व भ्रष्ट सिस्टम के लिए बड़ा सबक है। और उन मास्साब के लिए भी जो लाखों रुपये घूसखोरी में बिछाकर सुगमता से शहरों में आ बसते हैं।
राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण स्थानान्तरित शिक्षकों को कार्यमुक्त / कार्यभार ग्रहण न कराये जाने के सम्बन्ध में। बड़ा आदेश जारी कर दिया गया है अब किसी शिक्षक ने अगर नई तैनाती पर भी ज्वाइन कर लिया है तो उसको फिर से पूर्व तैनाती पर भेजा जाएगा। अब शिक्षकों के स्थानांतरण पर शाशन की स्पष्ट रूप से रोक लग गयी है। वैसे तो पहले से ही अधिकांश विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने चुनाव आचार संहिता का संदर्भ देकर स्थानान्तरित हुए शिक्षकों को अटका रखा है। लेकिन जिन्होंने चतुराई अथवा अपने प्रभाव से ज्वाईन कर लिया था उनकी ज्वाईनिंग भी निरस्त कर उन्हें वापस अपने पूर्ववर्ती विद्यालय वापसी के शासनादेश आदेश हो गये हैं। 
उपर्युक्त विषयक माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या: 137 / XXIV-B-1 / 22-13 (05)/2021 दिनांक 12 जनवरी, 2022 द्वारा निर्देशित किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षकों के शासनादेश संख्या 87, 90, 91, 92, 94 दिनांक 7 जनवरी, 2022 तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षकों के शासनादेश संख्या 78 79 80 दिनांक 7 जनवरी, 2022 द्वारा कतिपय शिक्षकों के स्थानान्तरण किये गये हैं, किन्तु दिनांक 8 जनवरी, 2022 के अपराह्न 03:30 बजे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है के दृष्टिगत किसी भी कार्मिक / शिक्षक को कार्यमुक्त / कार्यभार ग्रहण न कराया जाय। इस मध्य यदि किसी कार्मिक द्वारा स्थानान्तरित स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है, तो उसे निष्प्रभावी करते हुये उन्हें उनकी मूल तैनाती स्थल (स्थानान्तरण से पूर्व विद्यालय) पर ही अग्रेत्तर आदेशों तक बनाये रखना सुनिश्चित किया जाय।अतः निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेशों को अनुपालन तत्काल सुनिश्चित किया जाय। साथ ही यदि कोई शिक्षक कार्यमुक्त होकर नवीन स्थल पर पहुंच गया हो तो उसे तत्काल उसके पूर्ववर्ती विद्यालय में वापस करना सुनिश्चित कराया जाय।
बता दें कि इससे हरीश रावत सरकार में भी आचार संहिता लगने के ऐन पहले भारी संख्या में शिक्षकों के स्थानांतरण हुए थे लेकिन तब शिक्षकों ने चुनाव आयोग या चुनाव अधिकारी की अनुमति लेकर अथवा अपने प्रभाव से नये स्थान पर जावाईन भी कर लिया था। पहले तो शासन से इस तरह की रोक नहीं लगी थी। परन्तु इस बार चुनाव आचार संहिता का संदर्भ देते हुए शाशन ने ५ दिन पहले जारी अपने ही आदेश पर रोक लगा दी है। जिसके अनुपालन में स्थानांतरण के आदेश निर्गत होने के ६ दिन बाद महानिदेशक शिक्षा ने भी सभी स्थानांतरण निरस्त करते हुए जिन्होंने ज्वाईनिंग कर ली उनकी वापसी के आदेश निर्गत कर दिया। बता दें कि स्थानांतरण आदेश में ज्वाईनिंग के लिए केवल दस दिनों का समय दिया गया था। ऐसे में जिन शिक्षकों को प्रधानाचार्यों ने कार्यमुक्त कर दिया था उन्होंने नये विद्यालयों में जावाईन भी कर लिया है। निरस्ती के नये शासनादेशों के कारण ऐसे शिक्षकों सैकड़ों शिक्षकों को वापस पूर्ववर्ती विद्यालय जाना पड़ेगा।
 बता दें कि कांग्रेस और बामपंथी दलों के साथ ही मीडिया ने भी सरकार द्वारा अंतिम समय में किए गए स्थानान्तरण प्रकरण उठाया था। संभवतः इसी कारण शासन ने अपने ही ५ दिन पहले के आदेश पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है। इससे एक तरह से धामी सरकार द्वारा हुए उक्त स्थानांतरण आदेश खटाई में पड़ गए हैं। नयी सरकार गठन तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी और उसके बाद तो निर्णय फिर नयी सरकार को लेने हैं कि पूर्ववर्ती स्थगित शासनादेश प्रभावी रहेंगे भी कि नहीं? यह बड़ा प्रश्न है। जानकारों और परामर्शदाताओं का कहना है कि सरकारी शिक्षकों के विरुद्ध एक पक्षीय मांइंड सैट भी ठीक नहीं है इससे अंततोगत्वा सरकारी शिक्षा को ही क्षति होगी।
साभार- हरीश मैखुरी।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES