Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तराखंडमसूरी में बर्फबारी का लुप्त उठाने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की...

मसूरी में बर्फबारी का लुप्त उठाने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की कार हुई हादसे का शिकार, घंटों की मशक्कत के बाद बची जान

मसूरी। शुक्रवार तड़के मसूरी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसकी खबर सुनते ही पर्यटक मसूरी का रुख करने लगे। इस दौरान बर्फबारी देखने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इस कार में ऋषिकेश निवासी एक युवक भी सवार था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के समीप शुक्रवार की सुबह मारुति स्विफ्ट कार संख्या यूके 08 एक्‍स 3677 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन युवक सवार थे जो कई घंटे कार में फंसे रहे।

सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार के दरवाजे तोड़ कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत चिंताजनक है, जिसको देहरादून रेफर किया गया। घायलों में आर्यन मलिक पुत्र सतेंद्र मलिक निवासी हकीकत नगर सहारनपुर, यश यादव पुत्र राकेश यादव निवासी सहारनपुर तथा करण नेगी पुत्र भारत सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश शामिल हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES