Monday, September 15, 2025
Homeउत्तराखंडआज प्रदेशभर में मनाया जा रहा हरियाली, शांति और समृद्धि का प्रतीक...

आज प्रदेशभर में मनाया जा रहा हरियाली, शांति और समृद्धि का प्रतीक हरेला पर्व, घर- घर में पूजन के बाद किया जाएगा पौधारोपण

देहरादून। हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला आज मनाया जा रहा है। आज घर-घर में हरेला पूजन किया जाएगा और उसके बाद पौधे रोपे जाएंगे। यह पर्व खासकर कुमाऊं में मनाया जाता है। राज्‍यभर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। निरंजनपुर मंडी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौधारोपण करेंगे। साथ-साथ काश्तकारों को संबोधित करेंगे।

सोमवार को दोपहर एक बजे वह पहले पौधारोपण कर सफाई अभियान चलाएंगे। इसके बाद उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से काश्तकारों को व व्यापारियों को अवगत कराएंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की ओर से काश्तकारों के हितों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES