Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedमहिलाओं को लिफ्ट देने वाले सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं...

महिलाओं को लिफ्ट देने वाले सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं ऐसी घटना का शिकार

मोगा। करनाल-हरियाणा निवासी भूपेन्द्र सिंह को कार में महिला को लिफ्ट देनी उस समय महंगी पड़ गई, जब महिला कार लेकर फरार हो गई। इस संबंध में कोटईसे खां पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वह पी.डब्ल्यू.डी. हरियाणा विभाग से रिटायर्ड हुआ है। वह अपनी आल्टो कार लेकर अपनी भतीजी अमनदीप कौर को मिलने के लिए संत नगर मोगा आ रहा था। उसे रास्ते का पता न होने के कारण टोल-प्लाजा मुल्लांपुर के पास एक महिला ने उसे हाथ देकर रोका।

उसने यह सोचकर उसे गाड़ी में बैठा लिया कि मुझे रास्ता बता देगी। लेकिन उक्त महिला उसे मोगा लाने की बजाए कोटईसे खां की तरफ ले गई। जब वह गगड़ा नहर वाले पुल पर लघु शंका के लिए कार रोकी, तो इसी दौरान अज्ञात महिला गाड़ी भगाकर ले गई। उसने शोर मचाया, लेकिन वह भागने में सफल हो गई। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि वह इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हैं, ताकि लुटेरी महिला तथा गाड़ी का कोई सुराग मिल सके, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES