Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचने के...

ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचने के लिए करें ये काम

कहते हैं पानी सबकी सेहत के लिए जरुरी है, हालाँकि अधिक पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको बता दें कि शरीर की सभी कोशिकाओं और अंगों को ठीक से काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से स्वस्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसे मेडिकल की भाषा में ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है। जी हाँ और यह एक तरह का मानसिक रोग भी है, जिसमें इन्सान ज्यादा पानी पीने लगता है। आपको बता दें कि इसका सीधा असर गुर्दे पर पड़ता है और उन लोगों के लिए परेशानी बढ़ जाती है, जिनके गुर्दे पानी को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाते हैं।

ज्यादा पानी पीने के नुकसान
डॉक्टर्स के अनुसार ज्यादा पानी पीने से शरीर में नमक और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कम हो जाती है। इससे वॉटर इंटोक्सिकेशन नामक बीमारी हो जाती है। पेट फूल जाता है और बार-बार उल्टी आती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके कारण सिर दर्द भी होता है। स्थिति बिगडऩे पर मरीज बेहोश हो सकता है। उसे मिर्गी का दौरा पड़ सकता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि वह कोमा में भी जा सकता है। हार्ट फेल हो सकता है। गुर्दे काम करना बंद कर सकते हैं। जी हाँ और यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए और खतरनाक बन सकती है।

महिलाएं जरूरत से ज्यादा पानी पीती हैं तो उनमें हार्मोंस गड़बड़ा सकते हैं। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। सांस लेने में परेशानी हो सकती है। साथ ही मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन हो सकती है। जी दरअसल बुजुर्गों के लिए ज्यादा पानी पीना और नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि उन्हें बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है।

क्या हैं बचने के उपाय
बचने के लिए जबरदस्ती पानी न पिएं। शरीर की जरूरत को समझें, इसका मतलब है पानी तभी पिएं जब प्यास लगे। जी हाँ क्योंकि ज्यादा पानी पीने की स्थिति उन लोगों के साथ बनती हैं जो लंबे समय तक व्यायाम करते हैं। इसी के साथ ही खिलाडिय़ों में भी ऐसा होता है। इनके लिए पानी के बजाए स्पोर्ट्स ड्रिंक्स बेहतर विकल्प हो सकता है। इन ड्रिंक्स में शुगर के साथ पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं जो पसीने के जरिए शरीर से बाहर भी निकलते रहते हैं। वहीं ठंड के दिनों में ज्यादा पानी पीने से बचें, क्योंकि इन दिनों में शरीर को उतनी जरूरत नहीं होती।

अगर ज्यादा पानी पीने से मरीज बेहोश होने लगा है या इसका असर उसकी याददाश्त पर पड़ रहा है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जी हाँ और व्यक्ति का वजन भी तय करता है कि उसे दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए। जी हाँ, इसके बारे में अपने डॉक्टर से पूछें। खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES