Sunday, December 14, 2025
Homeउत्तराखंडजौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के पास सेटेलाइट फोन मिलने से मचा...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के पास सेटेलाइट फोन मिलने से मचा हड़कंप

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक के पास से सेटेलाइट फोन बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया । मामले की रिपोर्ट सीआइएसफ की महिला निरीक्षक ने डोईवाला कोतवाली में दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआइएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत में अवगत कराया है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। चौकी प्रभारी जौलीग्रांट ने उक्‍त विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES