Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedभारत में होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 की ट्रॉफी पहुंची...

भारत में होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 की ट्रॉफी पहुंची ताजमहल, इस दिन से शुरु होगी टिकटों की बुकिंग

उत्तर प्रदेश। भारत में होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 की ट्रॉफी बुधवार सुबह ताजमहल पहुंची। जहां से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में विश्व कप का रोमांच का संदेश जाएगा। 10 अक्तूबर से 12 नवंबर तक भारत में विश्व कप क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे। 25 अगस्त से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ट्रॉफी लेकर ताजमहल पहुंचा। रॉयल गेट के सामने वीडियोग्राफी स्टैंड पर रख ट्रॉफी को ताजमहल में लांच किया गया। पर्यटकों में भी ट्रॉफी को लेकर खासा उत्साह रहा। ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाने को लाइन लग गई।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES