Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने  राज्यपाल को दी शुभकामना। कार्यकाल की सराहना की। 

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने  राज्यपाल को दी शुभकामना। कार्यकाल की सराहना की। 

राजभवन देहरादून, 15 अगस्त, 2021 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को उनके 65वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
ज्ञातव्य है कि उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य का जन्मदिन 15 अगस्त को होता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमती मौर्य ने अपना जन्मदिवस एक साधारण शैली में ‘‘अपना घर बाल एवं महिला उत्थान समिति’’ के बच्चों के साथ बेहद सरल ढंग से मनाया।
श्रीमती मौर्य ने बच्चों को चॉकलेट,जूस आदि वितरित किया। बच्चों ने सब सामग्री पाकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं श्रीमती मौर्य द्वारा अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने पर आश्रम ने राज्यपाल का अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने उनको दूरभाष पर अपनी शुभकामनाएं दी तो वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पत्र भेजकर उनको शुभकामनाएं दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES