ऋषिकेश: ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। ऑल वेदर रोड के चौड़ीकरण के काम में लगे तीन मजदूह पोकलैंड मशीन समेत भूस्खलन की चपेट में आ गए।
दरअसल ऑल वेदर रोड पर रात के समय काम करके तड़क करीब 4 बजे मजदूर जेसीबी और पोकलैंड मशीन को साथ लेकर वापस अपने ठिकाने पर लौट रह थे। इसी दौरान कौड़ियाला के समीप भारी अचानक भूस्खलन हो गया। भीसलेखल के मलबे की चपेट में आने से जेसीबी, पोकलैंड मशीन औऱ उन पर काम कर रह तीन मजदूर गंगा की ओऱ गहरी खाई में गिर गए। हादसे मे तीनों की मौके पर मौत हो गई।

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि ब्यासी चौकी पुलिस द्वारा थाने पर सूचना दी की चौकी से लगभग 4 किलोमीटर आगे कौड़ियाला की ओर एमएमके कंपनी की जेसीबी और पोकलैंड मशीन अपना काम खत्म कर अपनी साइट पर वापस आ रहे थे। लैंडस्लाइड आने के कारण तड़के चार बजे ये लोग मशीन समेत सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गए हैं। एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। इस हादसे में जेसीबी सवार ऑपरेटर प्रभात, राजेश (32 वर्ष) पोकलैंड ऑपरेटर संजीव कुमार की मौत हो गई। तीनों पंजाब के रहने वाले थे।
