Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बाढ़ और जलभराव के बीच बढ़ने लगी डेंगू के मरीजों...

उत्तराखंड में बाढ़ और जलभराव के बीच बढ़ने लगी डेंगू के मरीजों की संख्या, एक दिन में सर्वाधिक इतने मामले आए सामने

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के बीच बीमारियां भी बढ़ गई हैं। बाढ़ और जलभराव के बीच अब डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता बढ़ती जा रही है। देहरादून जिले में इसका ज्यादा असर है। देहरादून में रोजाना डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तक जहां प्रतिदिन दो-चार ही मामले ही आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर दहाई के आंकड़े में पहुंच गई है।

कुल मिलाकर डेंगू का प्रकोप थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। वह भी तब, जबकि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाने का दावा कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। टीमें क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और सोर्स रिडक्शन भी। जिन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि वह अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। खाली बर्तनों में पानी एकत्र नहीं होने दें।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES