Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडसामाजिक तथा शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याण तथा विकास हेतु...

सामाजिक तथा शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याण तथा विकास हेतु निरंतर समन्वित प्रयासों की आवश्यकता-राज्यपाल।

राजभवन देहरादून, दिनांक 14 जुलाई, 2021 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से बुधवार को राजभवन में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डा0 कल्पना सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डा0 कल्पना सैनी ने राज्यपाल श्रीमती मौर्य को आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन (1अपै्रल, 2019 से 31 मार्च, 2020 तक) भेंट किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि राज्य में सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान करने, उनके पिछडे़पन की स्थितियों को समझने तथा उनकी शिकायतों का निवारण करने में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की प्रभावी भूमिका है। राज्यपाल ने कहा कि सामाजिक तथा शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याण तथा विकास हेतु निरंतर समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है कि आयोग द्वारा प्रकाशित वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से अन्य पिछड़े वर्ग के आर्थिक तथा सामाजिक सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक तथा उपयोगी जानकारी उपलब्ध होगी।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES