Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखंडनए जोश और जुनून के साथ मैदान में उतरे तीरथ सरकार के...

नए जोश और जुनून के साथ मैदान में उतरे तीरथ सरकार के मंत्री, अधिकारियों के कसे पेंच।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा अपनी मंत्री परिषद के सहयोगियों को विभागों का बटवारा कर दिए जाने के बाद बुधवार को कई मंत्रियों ने कामकाज संभाल लिया। नए मंत्रियों ने अधिकारियों से विभागों की जानकारी ली तो पुराने मंत्रियों ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को कार्य दु्रत गति से बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। मंत्रियों के विधानसभा स्थित कार्यालयों में बैठने से बुधवार को वहां चहल-पहल भी रही। काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा विभागीय अधिकारियों ने मंत्रियों से मुलाकात की।

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने विधानसभा स्थित सभागार में पेयजल से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर उनसे राज्य में पेयजल की स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने आगामी दिनों में पेयजल संकट गहराने के मद्देनजर अभी से व्यवस्थाएं चाक-चैबंद करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में कामकाज निबटाया। साथ ही कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। राज्यमंत्री डा.धन सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उनके साथ बैठक की।

उधर, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने वन मुख्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत की तो शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने आवास पर ही कामकाज निबटाया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES