Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंड"नेतृत्व विहीन कांग्रेस" अब दूसरी पार्टी के नेताओं पर डाल रही डोरे।

“नेतृत्व विहीन कांग्रेस” अब दूसरी पार्टी के नेताओं पर डाल रही डोरे।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर पलटवार किया है। बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि पार्टी में सबके लिए दवाजे खुले हैं। इससे यह साबित हो जाता है कि कांग्रेस के पास प्रदेश स्तर पर कोई बड़ा नेता नहीं बचा है, जो नेतृत्व कर पाए। कांग्रेस नेतृत्व बिहीन हो गई है। इसलिए अब वो डोरे डाल रही है।

कोटद्वार में दिए बयान पर पलटवार करते हुए बिपिन कैंथोला ने कहा कि प्रीतम सिंह राज्य के विकास की बातें करते हैं। उनको यह बताना चाहिए कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए क्या किया है? केंद्र में रहते उनकी सरकार ने क्या रोडमैच तैयार किया है, जिससे राज्य का विकास हुआ है?

प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस शासनकाल में हुई भर्तियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो भी भर्तियां हुई, सभी में गड़बड़ी की गई। सारी भर्तियां कोर्ट के चक्करों में फंस गई। कांग्रेस के पास जनता के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस केवल अपने घोटालों के लिए जनता से माफी मांग सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश व देश में सुचितापूर्ण सरकार देने का काम किया है। कैंथोला ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर निचले स्तर तक भ्रष्टाचार हो। जिसके ज्यादातर बड़े नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे होंग, ऐसी पार्टी आज दूसरे दलों को सार्टिफिकेट बांट रही है। बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस आज किसी भी दल पर आरोप लगाने लायक नहीं रही है। वो जनता का भरोसा खो चुकी है।

बिहार चुनाव के परिणाम के बाद उनके ही सहयोगी दलों के नेताओं ने कांग्रेस को हार के लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। इससे साबित हो जाता है कि कांग्रेस को लेकर अब स्थिति साफ होती जा रही है कि उनके पास कुछ बचा नहीं है। अस्तित्व के लिए जूज रही कांग्रेस अब देशभर में जनता को भ्रमित और बरगलाने का काम कर रही है। लेकिन, जनता सब जानती है और जवाब भी देती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES