Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedस्विट्जरलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी द कश्मीर फाइल्स

स्विट्जरलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी द कश्मीर फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली है। अब इसका प्रीमियर स्विट्जरलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है। निर्देशक विवेक ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रशंसकों को इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि द कश्मीर फाइल्स को प्रतिष्ठित स्विट्जरलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल सेलेक्शन कैटेगरी के लिए चुना गया है।

इस फिल्म ने दुनियाभर में 340.92 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इसने 252.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खबरों की मानें तो इसे करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसकी कहानी सच्ची घटना को केंद्र में रखकर बुनी गई है, जिसमें कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार को फिल्माया गया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर दिखे हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES