Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तराखंडभारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका-मुख्यमंत्री।

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका-मुख्यमंत्री।

देहरादून 15 नवम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की आजादी के आन्दोलन में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के बाद नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निर्भीक मीडिया किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है, प्रेस समाज के दर्पण का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि यह दिवस प्रेस की निष्पक्षता और उच्च नैतिक मापदंडों के प्रति समर्पण का भी दायित्व बोध कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की इस वैश्विक महामारी के वर्तमान दौर में समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी प्रेस प्रतिनिधि अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES