Sunday, July 13, 2025
HomeUncategorizedराजधानी दिल्ली में आए दिन बढ़ती जा रही गर्मी की तपिश, उमस...

राजधानी दिल्ली में आए दिन बढ़ती जा रही गर्मी की तपिश, उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल- बेहाल

दिल्ली- एनसीआर। राजधानी में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल कर रही है। गर्मी से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 40.5 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। जो कि अधिकतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को दो से तीन दिन तक ऐसी ही तपिश भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का अहसास होगा। शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही सुबह से ही गर्मी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ गए थे, हालांकि शाम के समय में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इलाका 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया।
पीतमपुरा का 42.9 डिग्री, रिज इलाके का 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसी तरह नजफगढ़ का 42.9 डिग्री, मुंगेश इलाके में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली वालों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने से साथ 20-30 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES