Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।

राज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।

राजभवन देहरादून दिनांक 21 दिसम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राजभवन प्रांगण में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। राजभवन में इस वर्ष सर्वाधिक प्रजाति के ट्यूलिप बल्ब रोपित किये गये है। इस वर्ष 14 प्रजाति के 4000 ट्यूलिप बल्ब राजभवन में रोपित किये गये है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा उत्तराखण्ड में ट्यूलिप के उत्पादन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्यपाल ने उद्यान विभाग को निर्देश दिये कि राजभवन में ट्यूलिप बार्डर का और अधिक विस्तार किया जाय। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि राजभवन उद्यान में ऐसे पुष्प भी लगाए जाएं, जिनके माध्यम से पुष्प उत्पादन में लगे लोगों को प्रेरणा मिले।
प्रथम बार राजभवन परिसर में ट्यूलिप का रोपण वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल द्वारा किया गया था। उस समय एक प्रयोग के तौर पर मात्र 200 बल्ब का रोपण किया गया, जिसका परिणाम उत्साहवर्धक रहा। उसके उपरांत नित्य 2016 व 2017 में 500-500 बल्ब का रोपण किया गया। मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून     डा0 मीनाक्षी जोशी ने बताया कि आमतौर पर ट्यूलिप पुष्प 6500 फीट से अधिक ऊंचाई के क्षेत्रों में होते हैं।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES