देहरादून (हि. डिस्कवर)
महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान देर शाम को उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. हरबंस कपूर के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की व स्व. हरबंस कपूर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं उनके आगमन की खबर सुनकर अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों के बावजूद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम उनसे मुलाकात की।

