Wednesday, January 21, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने कोविड-19 के मध्यनजर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सैन्य अस्पतालों...

राज्यपाल ने कोविड-19 के मध्यनजर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सैन्य अस्पतालों की जानकारी ली।

राजभवन देहरादून 29 अप्रैल, 2021(हि. डिस्कवर)।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को कोविड-19 के उपचार हेतु राज्य में सैन्य अस्पतालों की तैयारियों के बारे में सैन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि कोविड-19 से रोकथाम तथा जागरूकता अभियान में भूतपूर्व सैन्य चिकित्सकों तथा सैन्य कर्मियों की मदद ली जाए। कोविड-19 से बचाव तथा रोकथाम में सभी को मिलजुल कर कार्य करना है। इसके लिए एक प्रभावी कार्य योजना शीघ्र बननी चाहिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जीओसी सब एरिया ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के पांचों सैन्य अस्पताल देहरादून, रुड़की, रानीखेत, पिथौरागढ़ तथा लैंसडाउन कोविड-19 के उपचार हेतु उपलब्ध है। सैन्य अस्पताल देहरादून में 246 कोविड बेड जिनमें 50 ऑक्सीजन बेड है तथा सैन्य अस्पताल रुड़की में 126 कोविड बेड जिनमें 50 ऑक्सीजन बेड हैं। सैन्य अस्पताल देहरादून में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की कार्यवाही गतिमान है।   सैन्य अस्पताल देहरादून एवं रुड़की में प्रत्येक दिन आरटीपीसीआर टेस्ट तथा रैपिड टेस्ट कराए जा रहे हैं।
निदेशक, सैनिक कल्याण ने बताया कि लगभग 300 भूतपूर्व सैनिक कोविड-19 के संकटकाल में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं। आवश्यकतानुसार पुलिस की सहायता तथा अस्पतालों में सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण में इनकी सेवाएं ली जा सकती हैं।
प्रबंध निदेशक, उपनल ने जानकारी दी कि राज्य के दोनों मंडलों से लगभग 298 लोगों की वैकेंसी प्राप्त हुई है। जिनमें 105 स्टाफ नर्स तथा 40 वार्ड बॉय की सेवाओं की आवश्यकता बताई गई है। उपनल द्वारा करोना काल में अभी तक 270 लोग सेवायोजित किए जा चुके हैं।
 कमांडेंट,सैन्य अस्पताल देहरादून ने जानकारी दी कि अस्पताल द्वारा टेलीफोन पर भी चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई जा रही है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES