Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं हेतु साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया ।

राज्यपाल ने राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं हेतु साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया ।

राजभवन देहरादून 08 मार्च, 2021(हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं हेतु साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित महिलाओं को साड़ी वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि महिलाएं स्वयं को अबला न समझें। महिलाएं स्वयं शक्ति हैं। वे अपना स्वाभिमान बनाये रखें। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण द्वारा ही उनका वास्तविक सशक्तीकरण संभव है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा आज आरम्भ हो रहे साड़ी बैंक द्वारा सक्षम महिलाओं द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के लिये साड़ियां दी जायेगी। इन सभी साड़ियों का एक साड़ी बैंक बनाया जायेगा। इस साड़ी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार साड़ी ले सकती हैं। जल्द ही देहरादून में दो-तीन साड़ी बैंक खोले जायेंगे।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार सन्त, अपर सचिव  जितेन्द्र कुमार सोनकर, साड़ी बैंक की समन्वयक सुश्री प्रीति एवं सुश्री शिखा वैद्य एवं देहरादून की विभिन्न बस्तियों से आयी महिलाएं उपस्थित थी।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES