Saturday, March 15, 2025
HomeUncategorizedराज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले...

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित।

राजभवन देहरादून 26 जनवरी, 2021(हि. डिस्कवर)
72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने रविवार को प्रातः 10ः30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
परेड ग्राउण्ड में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत,  राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डी.जी.पी. अशोक कुमार, राज्यपाल सचिव बी.के.संत सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि एवं जनसामान्य भी उपस्थित थे।
 राजभवन में ध्वजारोहण
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की।
परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मार्चपास्ट
गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्य एवं नन्दादेवी राजजात आदि का प्रदर्शन किया गया।
परेड ग्राउण्ड में 20कुमाऊं रेजिमेंट, आईटीबीपी, 46पी वाहिनी पी.ए.सी. महिला, उत्तराखण्ड पुलिस, आई.आर.बी प्रथम, होमगार्ड, पीआरडी, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन, सी.पी.यू. ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 20वीं कुमाऊं रेजीमेंट को प्रथम, आई.टी.बी.पी. को द्वितीय तथा उत्तराखण्ड पुलिस दस्ते को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
झाँकियाँ
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान वन विभाग, एस.डी.आर.एफ., ग्राम्य विकास व उरेडा, स्मार्ट सिटी, एम.डी.डी.ए., शिक्षा विभाग, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य एवं उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य तथा ग्राम्य विकास विभाग की झाँकी को प्रथम, स्मार्ट सिटी को द्वितीय तथा शिक्षा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिये  मा. राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये, जिनका विवरण निम्नवत् हैः-
उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) मा0 श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (04)
कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक,एसडी.आरएफ. उत्तराखण्ड।
प्रदीप मधुकर गोडबोले, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय। 
मुकेश त्यागी, निरीक्षक ना.पु., पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
रामनरेश शर्मा, उप निरीक्षक, ना.पु. जनपद देहरादून। 
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES