Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने दी श्री गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती की बधाई ।

राज्यपाल ने दी श्री गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती की बधाई ।

राजभवन देहरादून, 19 जनवरी, 2021 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने श्री गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य कहा कि श्री गुरु गोविन्द सिंह जी एक महान आध्यात्मिक गुरू, पराक्रमी योद्धा और प्रबुद्ध विचारक थे।
उन्होंने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग दिया और जन-जन में अध्यात्म और राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा जगाई। गुरू गोविन्द सिंह के विचार एवं शिक्षाएं आज भी समाज, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कोविड-19 के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ श्री गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती मनाने की अपील की है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES